हरिद्वार।
हरिद्वार में नेशनल हाईवे पर लोहाघाट डिपो की एक बस अचानक पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार 6 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा शंकराचार्य चौक के पास हुआ जब बस हरिद्वार रोडवेज से निकलकर जा रही थी। सर्विस लेन पर बस पलट जाने से रोड पर जाम लग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के जरिए बस को हटाया और रास्ता सुचारु कराया गया। शुरुआती तौर पर बस का स्टेरिंग लॉक होना हादसे का कारण बताया जा रहा है। एसपी सिटी पंकज गैरोला का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही असल कारण पता लगा पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *