हरिद्वार।
आईडीपीएल ऋषिकेश में नैनीताल हाई कोर्ट की नई बेंच स्थापित करने के प्रस्ताव का हरिद्वार देहरादून जिले के वकील स्वागत कर रहे हैं। हरिद्वार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विश्व बंधु शर्मा का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में बैंच स्थापित करने की मांग चली आ रही थी। हाई कोर्ट की स्थापना के समय यह व्यवस्था दी गई थी की जरूरत पड़ने पर एक दूसरी बेंच स्थापित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट में पहुंचने वाले मामलों में 70 फ़ीसदी मामले हरिद्वार, देहरादून और पड़ोसी जिलों के होते हैं। इसलिए यहां बेंच बनाने से लोगों को सुलभता से न्याय मिल सकेगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरकार से भी मांग करते हुए कि सरकार आईडीपीएल में नई बेंच स्थापित होने की दिशा में कम करें।
