मसूरी।
शनिवार सुबह उस समय बड़ा हादसा हो गया जब मसूरी से देहरादून लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार में देहरादून के आईएमएस कॉलेज के 6 छात्र-छात्राएं सवार थे। जिसमें चार लड़के और दो लड़कियां थी। सभी लोग मसूरी घूमने गए थे सुबह करीब 6 बजे कार मसूरी से देहरादून लौट रही थी। मसूरी देहरादून रोड पर पानी वाले बैंड के पास फोर्ड एंडेवर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों का रेस्क्यू कर उन्हे मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा।

देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवती समेत पांच की मौत हो गई है जबकि घायल एक युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इनकी हुई मौत

कुल 5 मृतक
1- दिगनाश प्रताप भाटी. आईएमएस, उम्र 23, एचडीआर

2-अमन राणा..आईएमएस, सेलाकुई, देहरादून

3 – आहुतोष तिवारी आईएमएस पास आउट, एमडीडी

4- हरद्यांश चंद्रा – डीआईटी–

5 – तनु

उपचाराधीन
6 – नैंसी–मेरठ, अस्पताल में एडमिट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *