हरिद्वार।
हरिद्वार स्थित पतंजलि गुरुकुलम से 10 साल का बच्चा दीवार फांदकर गायब हो गया। बच्चे के गायब होने पर पतंजलि प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिसकी जानकारी बहादराबाद थाना पुलिस को दी गई। इस बीच बच्चे के परिजन भी बिहार से हरिद्वार पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कक्षा 4 के छात्र सूर्यांश को रुड़की से रेस्क्यू कर लिया। बच्चे के मिलने पर उसने बताया कि वह दीवार फांदकर ई रिक्शा से रुड़की की ओर चला गया था। बच्चा अपने परिजनों से मिलने के लिए पतंजलि गुरुकुलम से निकला था। शंकरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *