हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र में एक घर में विशाल काय है मगरमच्छ घुस आया। घर के सदस्यों को जैसे ही घर के अंदर मगरमच्छ नजर आया तो सभी के होश उड़ गए और वहां अफरा तफरी मच गई। घटना लक्सर फॉरेस्ट रेंज के गिद्दावाली गांव की है। रात करीब 2 बजे जब ग्रामीण खुशरपाल के घर में सभी लोग सोए हुए थे तब विशालकाय मगरमच्छ घर में घुस गया और एक कमरे में छुपकर बैठ गया।

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची। रेंज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि क्यूआरटी टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद जाल लगाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया। घर ने मगरमच्छ घुसने की जानकारी मिलने पर खुशरपाल के घर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *