ऋषिकेश।
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने के दौरान पानी में डूबकर एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई। एसडीआरएफ के जवानों ने युवक को पानी के अंदर से खोज कर निकला हालांकि डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय निखिल शाही पुत्र रमेश शाही निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश अपने 6 अन्य साथियों के साथ ध्रुव घाट लक्ष्मण झूला तपोवन पर गंगा में नहा रहा था। नहाते हुए युवक गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम नियमों के पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद डीप डाईवर मातबर सिंह ने 15 से 20 फीट की गहराई से किशोर को तलाश खोज निकाला। इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कविंद्र सजवान ने जानकारी दी कि युवक को बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *