हरिद्वार।
हरिद्वार में एक 12 फीट लंबा किंग कोबरा रेस्क्यू किया गया है। चंडी घाट के पास गंगा किनारे मिले किंग कोबरा को रेस्क्यू करने में वन कर्मी के पसीने छूट गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें भारी भरकम किंग कोबरा वन कर्मी के साथ कबड्डी खेलता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा कोबरा सांप की सूचना वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची क्यूआरटी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा का रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हरिद्वार क्षेत्र में इतना बड़ा किंग कोबरा पहली बार रेस्क्यू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed