हरिद्वार।
यूकेएसएसएससी पेपर वायरल मामले में 3 दिन से फरार चल रहे मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार पुलिस ने दबोच लिया है। मंगलवार को हरिद्वार पुलिस की एसओजी ने खालिद को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। खालिद के पकड़े जाने पर देहरादून पुलिस भी हरिद्वार पहुंची और आरोपी खालिद को अपने साथ लेकर देहरादून रवाना हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है खालिद से पूछताछ के बाद ही पूरे प्रकरण का खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि खालिद किसी तरह एग्जाम सेंटर में मोबाइल फोन लेकर पहुंचा और प्रश्न पत्र के फोटो खींचकर अपनी बहन को सॉल्व करने के लिए भेज दिए।

खालिद की बहन हीना के द्वारा ये क्वेश्चन पेपर टिहरी के एक डिग्री कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर को सॉल्व करने के लिए भेजे गए। इसके बाद मामला सबके सामने आ गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है की प्रथम दृष्टया ये मामला पेपर लीक और किसी गैंग के इंवॉल्व होने का नहीं बल्कि इंडिविजुअल चीटिंग का लग हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *