हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का आज उद्घाटन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर 9 करोड़ की लागत से बने क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत भाजपा के कई विधायक मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने भी बल्लेबाजी में हाथ आजमाया। विधायक आदेश चौहान की बॉल पर मुख्यमंत्री ने बल्लेबाजी की।

मुख्यमंत्री की बैटिंग के दौरान पूरा स्टेडियम तालिया से गूंज उठा। एचआरडीए के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने जानकारी दी थी स्टेडियम में सभी आधुनिक तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है। यहां डे नाइट क्रिकेट मैच कराए जा सकेंगे। इससे हरिद्वार की स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *