हरिद्वार।
हर की पैड़ी के पास उस समय अजीबोगरीब वाकया हो गया जब एक रत्न और शंखों की दुकान में एक अजगर जा घुसा। अजगर सीधा सुभाष घाट की एक दुकान के काउंटर में रखे शंखों के बीच में जाकर बैठ गया। अजगर के बाहर से दुकान में जाने और काउंटर में घुसने का दुकानदार को पता नहीं ही नहीं चला। हालांकि जैसे ही दुकान में ग्राहक पहुंचे और दुकानदार उन्हें समान दिखाने लगा तभी उसकी नजर अजगर पर पड़ी। ये देखकर दुकान में मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।
इसके बाद आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने करीब 6 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
