हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र से फायरिंग और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छतों पर मौजूद कुछ लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि वीडियो में कई राउंड फायरिंग की आवाज भी साफ तौर पर सुनी जा सकती है। वीडियो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर मतलूबपुर का बताया जा रहा है। जहां सोमवार को दो पक्षों में बच्चों के झगड़े को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और छतों पर खड़े होकर पत्थर फेंकने लगे।
इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं अभी तक इस मामले में पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं मिली है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि वीडियो और घटना की जांच की जा रही है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
