हरिद्वार।
तेज रफ्तार मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बीएचईएल मेन रोड पर हुई। जब शिवालिक नगर की ओर से आ रही देहरादून नंबर की मर्सिडीज़ कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिवाइडर का एक हिस्सा पूरी तरह से मलबे में बिखर गया और कार भी पलट गई। गनीमत रही कि कार सवार चार लोगों को हल्की चोटें आई है।

सभी कार सवार सुरक्षित

सड़क पर अचानक हुई दुर्घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसके चलते थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक भी जाम हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया और कार सवारों को अस्पताल भेजा। रानीपुर कोतवाली इंचार्ज विजय सिंह ने जानकारी दी की कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। मौके से गाड़ी को हटाकर आवाजाही सुचारू करा दी है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *