नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर में बने ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद और उत्तराखण्ड की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई वस्तुएं भेंट की। प्रधानमंत्री ने राज्य की महिलाओं के प्ररिश्रम की सराहना की तथा उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड को वेडिंग डेस्टिनेशन बताये जाने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिशा में उत्तराखंड को 150 करोड़ रूपये के निवेश भी प्राप्त हुये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के लिए 1 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध। साथ ही सीएम ने राज्य को केन्द्रीय पूल के कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आवंटित किये जाने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed