दिल्ली।
बीजेपी के मीडिया प्रमुख और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामनगर के धनगढ़ी पुल को लेकर हो रही परेशानियों के बारे में बताया। बलूनी ने कहा कि धनगड़ी में बरसाती नाला बरसात के सीजन में उफान पर रहता है और लोगों को इसे पार करने में जान को जोखिम में डालना पड़ता है। इससे इस पर जल्द से जल्द पुल बनाए जाने की आवश्यकता है।

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि पुल निर्माण की सभी अड़चने दूर कर ली गई हैं। विभाग द्वारा जल्द टेंडर निकाल कर पुल निर्माण का काम पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *