कुंभ मेले में उत्तराखंड की देव डोलियों का होगा भव्य स्वागत, तैयारी जारी
ब्यूरो
Posted no : 28/03/2026
हरिद्वार।
आगामी कुंभ मेले में उत्तराखंड की देव डोलिया भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी। कुंभ मेला प्रशासन देव डोली समितियों के साथ समन्वय बनाकर देव डोलियों के स्नान और उनके स्वागत की व्यवस्था पर काम कर रहा है। शुक्रवार को हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों और देव डोली समितियों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई।
जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की देव डोलियों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए और कई मांगों को भी रखा। मेलाधिकारी सोनिका का कहना है कि सभी देव डोलियों का भव्य स्वागत होगा और उन्हें व्यवस्थित रूप से स्नान कराया जाएगा। देव डोलियों और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए पहले से व्यवस्था बनाई जा रही है।
