हरिद्वार।
हरिद्वार में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। बहादराबाद थाना क्षेत्र के मूलदासपुर गांव में चल रही पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में 1 मजदूर और पांच मवेशियों की झुलसकर कर मौत हो गई। जबकि घायल दूसरे कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तेज धमाके के साथ लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।
आग इतनी विकराल थी कि आग की लपटें काफी दूर तक नजर आई। जांच में सामने आया कि पटाखे बनाने का लाइसेंस मर है में खत्म हो चुका था और उसका नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं पुलिस ने बहादराबाद थाने में पटाखा फैक्ट्री मालिक पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
