हरिद्वार।
हरिद्वार में पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा में दबंगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग बेल्ट और लात घूंसो से एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग बीच बचाव करने की कोशिश भी कर रहे हैं। घटना धनपुरा गांव की है।

 

बताया जा रहा है कि मिंटू नाम के जिस व्यक्ति की पिटाई हुई वह ऑटो ड्राइवर है और पास का ही उससे रंजिश रखने वाले एक युवक ने बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर मिंटू की पिटाई करवाई। एसपी देहात शेखर सुयाल ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत पर कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *