दबंगई: पुलिस से भिड़ गया युवक, जमकर की हाथापाई। पुलिस ने भी सिखाया सब

लक्सर।
हरिद्वार के लक्सर में महिला से अभद्रता के आरोपी ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और गाली गलौज करता हुआ नजर आ रहा है। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा गांव का है। पुलिस को यहां एक महिला के साथ सौरभ नाम के युवक द्वारा अभद्रता करने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सौरभ को फटकार लगाई तो सौरभ ने अपना आपा खो दिया और पुलिस कर्मियों से ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। युवक द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ लक्सर मनोज ठाकुर ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *