बस की टक्कर से फटा सीएनजी सिलेंडर, कार में आग लगी

बस की टक्कर से फटा सीएनजी सिलेंडर, कार में आग लगी

ब्यूरो

Posted no : 05/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में नजीबाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक बस ने कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद कार का सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से कार में आग लग गई। अफरा तफरी के बीच कार सवार 5 लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग का गोला बन चुकी मार की आग बुझाई। ये कार देहरादून से बिजनौर जा रही थी जिसमें 5 लोग सवार थे। चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही है बस में कार में टक्कर मार दी थी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *