हरिद्वार।
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। हरिद्वार स्थित जिला भाजपा कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से नामांकन दाखिल किया गया। इस दौरान निवर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत तमाम भाजपा नेता रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की ऑफलाइन नामांकन दाखिल करने में काफी तामझाम लगता है सड़को पर जाम की स्थिति भी बन जाती है साथ ही पर्यावरण के संरक्षण में लिए कागजों का इस्तेमाल भी कम से कम होना चाहिए। इसलिए सांकेतिक रूप से ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *