अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री, जनता को दी 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात

अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री, जनता को दी 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात

ब्यूरो

Posted no : 27/05/2026

अल्मोड़ा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अल्मोड़ा में लगभग ₹138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश भर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *