बाघ शिकार मामला: मुख्य आरोपी हमजा ने कोर्ट में सरेंडर किया

बाघ शिकार मामला: मुख्य आरोपी हमजा ने कोर्ट में सरेंडर किया

ब्यूरो

Posted no : 25/05/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार फॉरेस्ट डिविजन की श्यामपुर रेंज में बाघों के शिकार के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आमिर हमजा ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पिछले करीब एक सप्ताह से वन विभाग की टीम हमजा की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को आखिरकार हमजा ने वन विभाग को चकमा देते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हरिद्वार के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध का कहना है कि वन विभाग कोर्ट से आरोपी की रिमांड लेने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज में दो बाघों का शिकार किया गया था। बीते सोमवार को क्षत विक्षत हालत में दोनों बाघों के शव मिले थे। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *