चैत्र नवरात्र: सुरेश्वरी देवी मंदिर का प्रांगण माता के जयकारों से गुंजायमान

चैत्र नवरात्र: सुरेश्वरी देवी मंदिर का प्रांगण माता के जयकारों से गुंजायमान

ब्यूरो

Posted no : 22/03/2026

हरिद्वार।
चैत्र नवरात्रों के दिनों में धर्मनगरी हरिद्वार के सभी माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों में सूरकूट पर्वत पर स्थित सुरेश्वरी देवी मंदिर में भी इन दिनों भक्तों का तांता लग रहा है। घने जंगल के अंदर होने के चलते मंदिर में साल भर भक्तों की ज्यादा भीड़ नहीं रहती, हालांकि नवरात्रों के दिनों में मंदिर में रौनक बढ़ जाती है। सुरेश्वरी देवी मंदिर में कुष्मांडा के रूप में माता की पूजा होती है। भक्तों के बीच मान्यता है कि सुरेश्वरी देवी मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *