मंत्री पद की शपथ लेकर हरिद्वार लौटे मदन कौशिक, हुआ जोरदार स्वागत

मंत्री पद की शपथ लेकर हरिद्वार लौटे मदन कौशिक, हुआ जोरदार स्वागत

ब्यूरो

Posted no : 20/03/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जश्न का माहौल है। हरिद्वार के खन्ना नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचे मदन कौशिक का कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। यहां सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और ढोल नगाड़े बजाते हुए आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। मदन कौशिक का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास और घर पर जमा हुए। मदन कौशिक ने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है। वे उसे बखूबी निभाएंगे। आगामी कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि कुंभ मेले का सफल आयोजन सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम करेगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *