हरिद्वार।
हरिद्वार में कचरे वाला सोडा बनाने वाले एक सोडा प्लांट पर कार्रवाई करते हुए 768 सोडा बोतलों को एसडीएम ने सीज कर दिया है। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी सोडा बोतलों के सैंपल लिए हैं। दरअसल रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में एक दुकान पर सोडे की सील बंद बोतल कचरा होने की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली थी। जांच करने पर विभाग की टीम को हरिद्वार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक सौदा प्लांट का पता चला जहां सोडा तैयार कर बोतलों पर भरा जाता है।

इसके बाद एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की और कई संदिग्ध सोडा बोतलों को सीज कर 3 सोडा बोतलों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी ने बताया कि उपभोक्ताओं और दुकानदारों को जागरूक करने के लिए एक सर्कुलर निकल जाएगा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *