हरिद्वार।
सोमवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भक्ति रस में सराबोर दिखे। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर मुख्यमंत्री ने भजन गाकर सुनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंजनी अखाड़े द्वारा शुरू की गई राम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साधु संतों और तीर्थ पुरोहितों के साथ हर की पैड़ी पर गंगा पूजन किया और फिर जय सियाराम भजन गाकर भी सुनाया। सीएम का भजन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भी झूमने लगे। आप भी सुनिए किस तरह सीएम ने हरकी पैड़ी पर गुनगुनाया भजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed