हरिद्वार।
पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। हनी सिंह अक्सर नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार देर शाम हनी सिंह नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। आपको बता दें कि बॉलीवुड में दोबारा वापसी करने के बाद सिंगर हनी सिंह भक्ति के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं और वे अक्सर युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *