भारतीय व्यापार मंडल का संगठन विस्तार, विधायक ने दिलाई शपथ

भारतीय व्यापार मंडल का संगठन विस्तार, विधायक ने दिलाई शपथ

ब्यूरो

Posted no : 17/09/2026

हरिद्वार।
भारतीय व्यापार मंडल के संगठन विस्तार के क्रम में जिला अध्यक्ष आलोक चौहान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ज्वालापुर वैश्य पंचायती धर्मशाला में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल में महिला व्यापारियों की बढ़ती सहभागिता उत्साहजनक है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके हितों के लिए सदैव खड़ी रहेगी।

विशिष्ट अतिथि संजय पालीवाल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ाव से पहले प्रत्येक व्यक्ति व्यापारी है और व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों के अनुरूप व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

शपथ लेने वाले पदाधिकारी

ज्वालापुर नगर मंडल से सुमित अग्रवाल, सराय क्षेत्र से पंकज बंसल, आर्य नगर क्षेत्र से विनोद चौहान तथा सुभाष नगर क्षेत्र से पवनदीप ने अपने साथियों के साथ भारतीय व्यापार मंडल के पद पर शपथ ग्रहण की।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *