हरिद्वार।
हरिद्वार में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष की सुसाइड से सनसनी मची हुई है। बीती रात 40 वर्षीय रविंद्र चौधरी ने अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद के सर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नाथनगर की है। सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि परिजनों का कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर रविंद्र चौधरी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।

आपको बता दे की रविंद्र चौधरी भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रहे हैं। मौजूदा समय में मृतक बीएचईएल में संविदा कर्मचारी के तौर पर भी काम कर रहे थे। ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *