हरिद्वार।
हरिद्वार मे एक बदमाश द्वारा पुलिस कर्मियों पर फायर करने की घटना से सनसनी मच गई। हरियाणा के जींद जिले से पुलिस हरिद्वार दबिश देने आई थी। शनिवार शाम हरिद्वार बस अड्डे के पास पुलिस जैसे ही बदमाश को दबोचने लगी तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और फरार हो गया। भागता हुआ बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। फायरिंग की घटना में हरियाणा पुलिस के एक दरोगा घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी हरिद्वार पंकज गैरोला ने जानकारी दी कि फरार बदमाश की तलाश जारी है। मध्य हरिद्वार के कई इलाकों में कांबिंग की जा रही है और वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
