उत्तरकाशी।
पिछले 17 दिनों से उत्तरकाशी की सिल्कयारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। पिछले 17 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी तमाम एजेंसियों ने आखिरकार मजदूरों को सही सलामत बाहर निकलने में सफलता पा ली है। टनल से बाहर निकाले गए मजदूरों से सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। मजदूरों के सही सलामत बाहर आ जाने पर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। मजदूरों के रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाकर उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। हालांकि सभी मजदूरों की हेल्थ ठीक बताई जा रही है।

