हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने मानकों को ताक पर रखकर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग जगहों पर खेती की जमीन पर हो रही प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने लक्सर रोड पर किशनपुर के पास, इक्कड़ खुर्द में और मैंगलोर के टांडा भनेड़ा में कुल 45 बीघा जमीन पर हो रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया है। साथ ही इन कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी भी दी है। इन जमीनों पर बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *