राजनीतिक संरक्षण में इंटर कॉलेज पर वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ी का आरोप, विजिलेंस जांच की मांग

राजनीतिक संरक्षण में इंटर कॉलेज पर वित्तीय अनियमितताओं और गड़बड़ी का आरोप, विजिलेंस जांच की मांग

ब्यूरो

Posted no : 14/07/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में जनहित के मुद्दे उठाने वाली संस्था नेशनल पब्लिक ट्रस्ट ने धनोरी स्थित एक चर्चित इंटर कॉलेज पर तमाम तरह के फर्जीवाड़े और वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर संस्था के पदाधिकारियों ने हरिद्वार में डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कर एसआईटी और विजिलेंस जांच कराने की मांग की है।

कृष्णकांत, विधि विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष, नेशनल पब्लिक ट्रस्ट 

ट्रस्ट के अध्यक्ष और विधि विशेषज्ञ कृष्णकांत, सचिव प्रियांशु कंबोज और ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाए की इंटर कॉलेज पिछले कई सालों से अब तक कई स्तरों पर फर्जीवाड़े हुए हैं। जिसमें फर्जी नियुक्तियां, फर्जी सदस्यता के आधार पर प्रबंध समिति का गठन और चुनाव, इसके साथ ही सरकारी अभिलेख गायब करना, ग्राम समाज की शैक्षणिक भूमि बेचने जैसे कई मामले शामिल है। इसके साथ ही मामला उठाने वाली संस्था ने कालेज प्रबंधन पर राजनीतिक संरक्षण की बात भी कही। आपको बता दें कि हम आरोपों की पुष्टि नहीं करते हैं। इस दौरान राहुल कुमार, दिव्यांशु काम्बोज, नीरज सैनी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *