कांवड़ मेले की तैयारी के लिए प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

कांवड़ मेले की तैयारी के लिए प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो

Posted no : 14/07/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार में कावड़ मेला 2026 की तैयारी को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय दिख रहा है। डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तमाम अधिकारियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने हिल बाईपास, सप्त ऋषि क्षेत्र, रोड़ी बेल वाला मैदान और नजीबाबाद हाईवे का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर काम समाप्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने ये भी निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ताओं के साथ किसी प्रकार का समझौता ना किया जाए। वहीं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक को सुचारू रखने के दृष्टिकोण से कांवड़ मेला रूट का जायजा लिया।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *