एग्जाम खत्म, मोबाइल फोन से चिपके ना रहें बच्चे, पेरेंट्स कराएं ये काम 

एग्जाम खत्म, मोबाइल फोन से चिपके ना रहें बच्चे, पेरेंट्स कराएं ये काम 

ब्यूरो

Posted no : 25/03/2026

हरिद्वार।
बच्चों के एग्जाम खत्म हो गए हैं, और नए शिक्षा सत्र की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कई स्कूलों की छुट्टियां भी पड़ गई है और पेरेंट्स के ऊपर बच्चों की पढ़ाई का बोझ भी कुछ दिनों के लिए कम हो गया है। इन दिनों में बच्चे या तो टीवी देखते हैं या फिर मोबाइल फोन की स्क्रीन पर ही समय व्यतीत करते हैं। जो की उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में जो बच्चे खेलकूद में रुचि रखते हैं उन्हें बेहतर ट्रेनिंग देकर उनकी खेल की प्रतिभा को बेहतर किया जा सकता है, साथ ही खेल में रुचि ना लेने वाले बच्चों को भी खेलकूद से जोड़कर उनके अंदर रुचि पैदा की जा सकती है। ताकि शारीरिक गतिविधियों से जुड़े रहकर उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो।

हरिद्वार में ये है अच्छा विकल्प

वर्तमान समय में ज्यादातर इलाकों में बच्चों के खेलने के लिए मैदान नहीं है, और बच्चों को गली-मोहल्ले में ही खेलना पड़ता है। आम रास्तों से गुजरते वाहनों की वजह से हादसों का खतरा भी बना रहता है, और बच्चों को उस खेल की सही जानकारी भी नहीं हो पाती। ऐसे में हरिद्वार के देवपुरा में स्थित हरिद्वार स्पोर्ट्स कंपलेक्स बच्चों की खेल प्रतिभा को बेहतर बनाने का अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां नोनीहालो और किशोरों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, स्क्वॉश और अन्य खेलों की एकेडमी यानी ट्रेनिंग सेंटर चलाया जाता है। प्रोफेशनल कोच सभी खेलों की इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स की कोचिंग खिलाड़ियों को देते हैं, जिससे उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक रूप से भी विकास होता है। सटीक तकनीक और आधुनिक उपकरणों के जरिए नए खिलाड़ियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाता है।

तमाम खिलाड़ी ले रहे ट्रेनिंग

हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम में सभी उम्र वर्ग के खिलाड़ी ट्रेनिंग लेकर अपनी क्रिकेट की प्रतिभा को निखार रहे हैं। इसके अलावा टेनिस, लॉन टेनिस और फूटसल कोर्ट में खिलाड़ी फुटबॉल के ऊंचे स्टैंडर्ड को भी सीख रहे हैं। क्रिकेट कोच शुभेंदु के मुताबिक पिछले कई महीनो से लगातार ट्रेनिंग लेने वाले कुछ नए खिलाड़ियों के खेल में प्रत्यक्ष रूप से अंतर देखा जा रहा है। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।

कैसे करें संपर्क

हरिद्वार स्पोर्ट्स कंपलेक्स भल्ला इंटर कॉलेज के पास देवपुरा में स्थित है। इच्छुक खिलाड़ी और उनके पैरेंट्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ऑफिस में सीधे जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा 9045821555, 9045831555
इन फोन नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *