हरिद्वार।

खानपुर विधानसभा के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, इस बीच उमेश कुमार ने कहा है कि वे किसी भी राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है बशर्ते पार्टी की ओर से अच्छा ऑफर आना चाहिए। हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि वे निर्दलीय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई पार्टी के नेता उनसे संपर्क बना रहे हैं। अगर किसी राजनीतिक दल के साथ उनकी विचारधारा मिलती है तो वे किसी पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं। उमेश कुमार ने जानकारी दी की 3 दिसंबर को भारतीय टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी हरिद्वार पहुंचेंगे और स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित कर अपने वर्ल्ड कप के अनुभव उनसे साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *