हरिद्वार।
योग गुरु स्वामी रामदेव कभी गंगा में छलांग लगाकर तैरते तो कभी घुड़सवारी करते हुए नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को स्वामी रामदेव ट्रक चलाते हुए भी दिखे। हरिद्वार के पदार्था स्थित पतंजलि फूड पार्क में स्वामी रामदेव की पतंजलि परिवहन ट्रांसपोर्ट कंपनी में ढाई सौ नई ट्रक शामिल हुए हैं। इस दौरान फूड पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और स्वामी रामदेव ने भी ट्रक का स्टीयरिंग थामकर ट्रक चलाया। मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि फूड, एफएमसीजी और मेडिटेशन की तरह ही पतंजलि ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी अग्रणी कंपनी बन गई है। बहुत जल्द पतंजलि ट्रांसपोर्ट के हजारों ट्रक सड़कों पर दौड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *