हरिद्वार।
हरिद्वार में झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने से पांच झुग्गियां जलकर खाक हो गई। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के चमगादड़ टापू की है। यहां कई लोग झुगियां बनाकर रहते हैं। आज देर शाम इन झोपड़ियों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पांच झोपड़ियां जल गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है हालाकि झुग्गियों में रहने वाले लोगों का सामान पूरी तरह से जल गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
