​द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मान समारोह, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

​द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मान समारोह, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

ब्यूरो

Posted no : 27/09/2026

हरिद्वार।
द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड इंडिया की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा और उनके साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर एडवोकेट अनूप प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि द ह्यूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन पिछले करीब 25 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।

संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों के साथ खड़े होकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गौरव मनचंदा ने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में लोगों को अपने मूलभूत मानवाधिकारों की पूरी जानकारी नहीं है। संस्था एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ होने वाले भेदभाव, अत्याचार और अधिकारों के हनन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।

सम्मान समारोह में दीपक धवन, लक्ष्मीपति बालाजी, सौरभ पाल, प्रशांत लांबा, अमन राणा, तनवीर अहमद, बुरहान अल्वी, अदनान अहमद आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *