हरिद्वार में खुला मॉडल टीकाकरण केंद्र, जिले भर के लोगों को मिल रहा लाभ

हरिद्वार में खुला मॉडल टीकाकरण केंद्र, जिले भर के लोगों को मिल रहा लाभ

ब्यूरो

Posted no : 19/08/2026

हरिद्वार।
भूपतवाला में स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले का पहला स्थाई टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए गए मॉडल टीकाकरण केंद्र में जिले भर के लोग नवजात बच्चों के टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। इस टीकाकरण की खास बात यह है कि यहां बच्चों के मन के अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। जिसमें टीवी कार्टून के चित्र और खेल खिलौनों की व्यवस्था भी की गई है।

हरिद्वार के सीएमओ डॉक्टर आरके सिंह ने जानकारी दी की पायलट प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए मॉडल टीकाकरण केंद्र में प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। टीकाकरण केंद्र की शुरुआत से ही लोग इसका लाभ ले रहे हैं।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *