स्वतंत्रता दिवस पर एकम्स का वृक्षारोपण अभियान, डीएम मयूर दीक्षित ने लगाए पौधे
ब्यूरो
Posted no : 15/08/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड कंपनी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण में प्रतिभाग किया।
इस दौरान गुलमोहर, चंदन और अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कंपनी के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी से वृक्षारोपण कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की।
कंपनी के महाप्रबंधक के डी शर्मा ने कहा कि एकम्स कंपनी पर्यावरण संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्य करती रहती है। हरिद्वार के अन्य क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ ललित नारायण मिश्र, एडीएम वैभव गुप्ता, एडीएम जितेंद्र कुमार समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

