प्रशासन ने किया कांवड़ियों का स्वागत, पानी और फल बाँटे
ब्यूरो
Posted no : 02/08/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में जिला प्रशासन शिव भक्त कावड़ियों के स्वागत और सत्कार में जुटा हुआ है। हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शंकराचार्य चौक पर कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर में डीएम एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने कांवड़ियों को पानी फल और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की।
इस दौरान कांवड़ पटरी से गुजर रहे कांवड़ियों ने बड़ी संख्या में प्रशासन द्वारा वितरित की जा रही खाद्य सामग्री को लिया। प्रशासन की इस पहल की कांवड़ियों ने सराहना की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुसार कांवड़ यात्रा की शुरुआत से अब तक करीब 50 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच चुके हैं। पंचक अवधि समाप्त हो जाने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरेंगे।
