सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ मेले का विधिवत आगाज, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ मेले का विधिवत आगाज, स्कूलों की छुट्टियां घोषित

ब्यूरो

Posted no : 30/07/2026

हरिद्वार।
सावन महीने की शुरुआत के साथ ही हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2026 का विधिवत आगाज हो गया है। दूर-दूर से शिव भक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगाजल भरकर अपने-अपनी गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। कांवड़ मेले के प्रारंभिक चरण में पैदल कांवड़ यात्री ज्यादा संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कांवड़ मेले की अवधि में मेला क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर ट्रैफिक बाधित रहता है, इसलिए स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। जिसके लिए डीएम मयूर दीक्षित की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष पहली बार पूरी कांवड़ मेला अवधि के लिए स्कूलों की छुट्टी की घोषणा किए जाने से अभिभावकों में काफी संतोष है। हालांकि इस दौरान छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं सुचारू रहेंगी।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *