हरिद्वार में आधुनिक मशीनों से होगी गंगा घाटों की सफाई, नगर निगम ने की शुरुआत
ब्यूरो
Posted no : 27/07/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में गंगा घाटों की सफाई अब आधुनिक मशीनों के द्वारा की जाएगी। नगर निगम हरिद्वार की ओर से सीएसआर के अंतर्गत मिली मशीनों से हर की पैड़ी के घंटाघर, सुभाष घाट और आसपास के गंगा घाटों की सफाई मशीनों के द्वारा शुरू कर दी है। नगर निगम के ओर से कुल 10 ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीनें सफाई के लिए लगाई जानी है। मशीनों के द्वारा घाटों की सफाई से कांवड़ मेले के स्वच्छता अभियान में नगर निगम को बहुत फायदा मिलेगा।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान गंगा घाटों पर भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो जाता है, इन आधुनिक मशीनों से साफ सफाई और कूड़ा निस्तारण त्वरित गति से और अधिक गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सकेगा। इन मशीनों के ऑपरेशन के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
