ऑफ रोडिंग के टशन में गंगा में घुसा दी थार, पुलिस ने क्रेन से निकाला, गाड़ी सीज
ब्यूरो
Posted no : 10/07/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में थार गाड़ी में सवार दो युवकों को गंगा में स्टंट करना भारी पड़ गया। तेज बारिश के चलते अचानक बढ़े जलस्तर के बाद तर गंगा में समा गई और युवकों को गाड़ी की छत पर खड़े होकर जान बचानी पड़ी। मामला कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप स्थित नील धारा का है। जहां युवक थार की टशन में गाड़ी गंगा में लेकर ही घुस गए। इस दौरान उन्हें अंदाजा नहीं हुआ और किनारे पर ही पानी गाड़ी की छत तक आ गया। सूचना पाकर कनखल खाने से पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन के जरिए गाड़ी को बाहर निकल गया। इस दौरान पुलिस ने युवकों को कड़ी फटकार लगाते हुए गाड़ी सीज कर दिया।
