मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटा, युवक की हालत गंभीर

मामूली विवाद पर दबंगों ने युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटा, युवक की हालत गंभीर

ब्यूरो

Posted no : 24/06/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के ज्वालापुर से युवकों की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय के पास की है और सभी युवक भी ज्वालापुर क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले के रहने वाले हैं। दरअसल वीडियो में जिस लड़के की पिटाई की जा रही है उसका नाम शादाब है। शादाब की अबूजर नाम के युवक से घर के बाहर तेज बाइक ना दौड़ाने को लेकर बहस हुई थी।

इसके बाद अबूजर ने शादाब को समझौते की बात कह बाहर बुलाया था। हालांकि इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शादाब पर हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल है। जिसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अबुजर, फरहान, हारीश, बेलन और शाहरुख के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *