विवाद में घिरे हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी हटाए गए, निदेशालय अटैच
ब्यूरो
Posted no : 24/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में खनन अधिकारी और यूकेडी नेता की नोक झोंक के बाद खनन अधिकारी काजिम रजा पर गाज गिरी है। काजिम रजा को तत्काल प्रभाव से हरिद्वार से हटाकर खनन निदेशालय अटैच कर दिया गया है, और उनकी जगह पर अमित गौरव को जिला खनन अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को भूपत वाला क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन के मामले में काजिम रजा पर साठ गांठ के आरोप लगे थे। इसकी शिकायत के बाद काजिम रजा मौके पर जांच करने भी पहुंचे थे। इस दौरान शिकायतकर्ता और यूकेडी के जिला अध्यक्ष गोकुल रावत और एक मीडिया कर्मी के साथ खनन अधिकारी काजिम रजा की तीखी नोक झोंक हो गई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
