अस्थि विसर्जन को लेकर कथावाचक की विवादित टिप्पणी, तीर्थ पुरोहित नाराज
ब्यूरो
Posted no : 08/06/2026
हरिद्वार।
हरिद्वार में अस्थि विसर्जन को लेकर कथावाचक संजय कृष्ण के विवादित बयान पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों में नाराजगी है। गंगा सभा के महामंत्री ने इसको लेकर संजय कृष्ण पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। दरअसल वृंदावन के कथावाचक संजय कृष्ण ने हरिद्वार में अस्थि विसर्जन करने को व्यर्थ बताया था, साथ ही कहा था कि हरिद्वार में विसर्जित की गई अस्थियों को फैक्ट्री में बेचा जाता है। कथा के दौरान की गई इस टिप्पणी पर हर की पैड़ी स्थित गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने अमर्यादित टिप्पणी बताया और कथावाचक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही।
