कुंभ मेले से पहले ‘हरित हरिद्वार’ अभियान की शुरुआत, मेलाधिकारी ने भी लगाया पौधा

कुंभ मेले से पहले ‘हरित हरिद्वार’ अभियान की शुरुआत, मेलाधिकारी ने भी लगाया पौधा

ब्यूरो

Posted no : 05/06/2026

हरिद्वार।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धर्मनगरी में ‘हरित हरिद्वार’ अभियान की शुरुआत हुई। इस मुहिम का उद्देश्य आगामी कुंभ मेले को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप प्रदान करना है। अभियान के तहत अखाड़ों, आश्रमों, घाटों, सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों जैसे सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें संतों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने मिलकर अपनी भागीदारी निभाई।

​पंतद्वीप के निकट आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने वोगनविलिया का पौधा लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की। राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर को आकर्षक हरित पट्टी में बदलने के लिए एनएचआईटी (NHIT) के सहयोग से भारी मात्रा में पौधे रोपे गए। इस दौरान सभी उपस्थित नागरिकों और स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोपे गए पौधों की समुचित देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया। यह मुहिम हरिद्वार को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *