गुलदार का आतंक: स्ट्रीट डॉग को जबड़े में दबा ले गया गुलदार

गुलदार का आतंक: स्ट्रीट डॉग को जबड़े में दबा ले गया गुलदार

ब्यूरो

Posted no : 23/04/2026

हरिद्वार।
हरिद्वार के ब्रह्मपुरी और बिल्केश्वर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। इस बीच गुलदार के एक स्ट्रीट डॉग को निवाला बनाए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो ब्रह्मपुरी कॉलोनी की एक गली की बताई जा रही है। जिसमें बिजली की तेजी से आया गुलदार कुत्ते के ऊपर झपट पड़ा और उसे जबड़े में दबाकर ले गया। रिहायशी इलाके में गुलदार की आवाजाही से लोगों में दहशत बनी हुई है। साथ ही वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि ये इलाका फॉरेस्ट की हरिद्वार रेंज और राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है।

ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *